एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नेपाली अधिकारियों ने हिमालयी राष्ट्र के रौतहट जिले में नकली भारतीय मुद्रा नोटों के साथ बिहार के दो निवासियों को गिरफ्तार किया है।
सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता मनीष थापा के अनुसार, बिहार के सीतामढी जिले के निवासी 30 वर्षीय बिक्रम कुमार पासवान और 42 वर्षीय राहेश कुमार साह को मंगलवार रात दक्षिणी नेपाल में 2500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि इन दोनों को एक भारतीय पंजीकृत मोटरसाइकिल पर 500 रुपये के नकली नोट और 200 रुपये के दस नोटों के साथ नेपाल में प्रवेश करते समय एक नियमित सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया था।
अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों को आगे की जांच के लिए जिला पुलिस कार्यालय, रौतहट को सौंप दिया गया।

