अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिन के शुरुआती घंटों में हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
अधिकारी ने कहा, “किसी ने इमारत पर गोलीबारी की। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें जांच कर रही हैं।”
उन्होंने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि घटना के दौरान फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं।
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इमारत पर चार राउंड गोलीबारी की गई, किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फॉरेंसिक साइंस टीम भी सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंच गई है।

