आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मलयालम अभिनेता जयसूर्या संघीय एजेंसी द्वारा की जा रही जांच के तहत सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।
उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि अभिनेता अपनी पत्नी के साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले की जांच के सिलसिले में यहां एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय गए थे।
47 वर्षीय जयसूर्या मलयालम फिल्म उद्योग के एक प्रमुख अभिनेता और निर्माता हैं।

