15 May 2026, Fri

देहरादून: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने शानदार प्लेसमेंट वाले छात्रों को सम्मानित किया


ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शनिवार को देहरादून के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में एक समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्लेसमेंट हासिल करने वाले और हाईस्कूल में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर 723 बीटेक विद्यार्थियों, जिनका पैकेज 61.63 लाख रुपये तक गया, एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में बेहतर कार्य संस्कृति, नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने के अवसर आकर्षक वेतन पैकेज से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *