क्रिकेट
ओय-नवीन शर्मा
Kal Ka Match Kon Jeeta: कार्डिफ एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन काम करते हुए टीम इंडिया को 44 ओवर में 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया।
भारत के लिए शुभमन गिल ने 31 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। बाद में ईशान किशन भी 1 रन बना आउट हो गए। मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम विराट कोहली ने किया। उनका साथ निभाने के लिए क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए और दोनों ने जमकर बैटिंग की।

विराट कोहली अच्छी लय में थे लेकिन फिफ्टी जड़ने के बाद 65 के स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद भारतीय टीम का विकेट पतन शुरू हो गया। श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से जसप्रीत बुमराह ने कुछ अच्छे शॉट जमाए।
बुमराह ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 20 रनों की नाबाद पारी खेली। इस वजह से भारत का स्कोर 233 रनों तक पहुँच पाया। इंग्लैंड के लिए आर्चर और एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ही गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट आए।

