क्रिकेट
ओय-नवीन शर्मा
Kal Ka Match Kon Jeeta: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्याणक एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 387 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। बेन डकेट के बल्ले से शतकीय पारी आई।
जैकब बेथल और बेन डकेट ने इंग्लैंड को धुआंधार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर एक बड़ी शतकीय भागीदारी की। 192 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट गंवाया। बेथल ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 91 रनों की पारी खेली। उनके बाद जोर रूट और डकेट ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

डकेट ने शानदार शतकीय पारी खेली और 141 रन पर आउट हुए। 135 गेंदों की पारी में 18 चौके और एक छक्का आया। रूट फिफ्टी जड़कर खेलते रहे और अंत तक नाबाद रहे। वह लगातार इस सीरीज में तीसरी फिफ्टी जड़कर 74 पर नाबाद लौटे।
अंत में जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी खेल इंग्लैंड को 387 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने गदर मचाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। गिल फिफ्टी जड़ने के बाद 84 गेंदों में 77 रन बना आउट हो गए। रोहित शर्मा फिफ्टी जड़ने के बाद भी टिके रहे और 84 गेंदों में अपना 34वां एकदिवसीय शतक पूरा कर लिया। रोहित ने 17 चौकों और 5 छक्कों से 110 गेंदों में 138 रन जड़े।
विराट कोहली ने पिछले मैच की तरह इस बार भी खेलते हुए फिफ्टी जमाई और 60 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मैच इंग्लैंड की पकड़ में आ गया था। ईशान किशन 14 और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। अंत में जरूरी रन रेट का दबाव बढ़ता गया और केएल राहुल 12 रन बना आउट हो गए।
अंत में गुरनूर ने नाबाद 18 और अर्शदीप ने नाबाद 15 रन बनाते हुए कुछ आकर्षक शॉट खेले। भारत की टीम 7 विकेट पर 360 रनों तक पहुंच पाई। इंग्लैंड ने 27 रनों से मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। सैम करन ने मैच में 4 विकेट झटके।

